सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में खरीदे गए धान का संबद्ध विभिन्न मिलों से तैयार चावल करीब एक सप्ताह से राज्य खाद्य निगम द्वारा प्राप्त नहीं किया जा रहा है। कारण यह है कि सीएमआर के सभी गोदाम जिले में इस वक्त खाद्यान्न से भर गए हैं। इधर सीएमआर नहीं गिरने से पैक्स व व्यापार मंडल को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा दिए गए सीसी लिमिट के ब्याज का बोझा बढ़ता जा रहा है। इससे पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्ष परेशान है। गौर करने वाली बात है कि जिले में एसएफसी द्वारा चावल रिसीव करने के लिए 17 गोदाम चयनित किए गए हैं। इसमें एक गोदाम में बोरा भरा है। जबकि 16 गोदाम में चावल लेने का कार्य चल रहा था। लेकिन बीच में दूसरे जिले से चावल जिले को भेज दिया गया। इससे खाली जगह भी भर गया। इसके बाद जिले का सीएमआर गिरना बंद हो गया। साथ ही समितियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.