फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- कायमगंज। कस्बे के मोहल्ला कलाखेल में एक तंबाकू कारोबारी के साथ गोदाम में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कला खेल गिर्द निवासी जीशान खान की मोहल्ले में तंबाकू गोदाम में कंपनी संचालित है। पुलिस को दी गई तहरीर में जीशान ने बताया कि बुधवार शाम अपने गोदाम पर बैठे थे। उसी दौरान ग्राम टिलिया निवासी भरत, कटरा रहमत खां निवासी योगेश यादव और कला खेल निवासी शकेब वहां आए और बिना किसी कारण अभद्र व्यवहार करते हुए गालियां देने लगे। जब कारोबारी ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पास ही मौजूद अभिषेक वर्मा और श्योब खान मौके पर पहुंच गए। इन लोगों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि भागते समय आरोपिय...