फतेहपुर, दिसम्बर 19 -- फतेहपुर। मलवां थाना के वाहिदपुर गांव में मूंगफली गोदाम में गुरुवार रात अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती। गोदाम में रखी 50 बोरी मूंगफली और अन्य सामान जलकर राख हो गया। व्यापारी ने दबंगों पर गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाया है। व्यापारी विष्णु गुप्ता का बेटा आर्यन गुरुवार शाम दुकानों में भेजी गई मूंगफली के पैसे लेने मलवां जा रहा था। तभी हमलावरों ने पुरानी रंजिश में आर्यन को रोककर मारपीट की थी और फरार हो गए थे। आर्यन ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पीआरवी मौके पर पहुंची। पीड़ित ने हमलावरों के चार पहिया वाहन का नंबर दिया। पीआरवी ने पीड़ित को थाने भेजा। आरोप है कि पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर कल सुबह आने की बात कह कर पीड़ित को वापस घर भेज दिया। इसके बाद रात को गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे हुए इंजन से डीजल निकाल आग लगा दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.