देहरादून, जनवरी 29 -- देहरादून। ब्राह्मवाला चौक के पास गोदाम के बाहर पार्क किया गया लोडर वाहन (छोटा हाथी) रात में चोरी हो गया। स्थानीय निवासी गजाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका लोडर बीते 23 जनवरी की रात घर से कुछ दूर एक गोदाम के पास पार्क किया गया था। लोडर में कबाड़ और डिजिटल कांटा रखा था। अगले दिन सुबह देखा तो वाहन चोरी हो गया था। सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो दो व्यक्ति लोडर चोरी करते हुए दिखाई। उन्होंने बुधवार को पटेलनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि शिकायत अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...