कटिहार, जनवरी 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एसएच-77 पर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक मक्का गोदाम से चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मक्का व्यवसाई कैलाश भगत ने थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात गोदाम को निशाना बनाते हुए वहां रखी करीब 200 बोरी मक्का पिकअप पर लादकर फरार हो गए। चोरी गए मक्का की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी व्यवसाई को तब हुई जब सुबह गोदाम खोलने पहुंचे तो ताला टूटा पाया। गोदाम के अंदर जाने पर मक्का की बोरियां गायब मिली। पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि गोदाम का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना घर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें दो बार में पीकअप से मक्का ले जाते चोर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने...