उरई, जनवरी 13 -- उरई। सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर पर सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गठित डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें सहकारिता से जुड़ी विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में एआर कॉपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा ने बताया 30 जून को बैठक में लिए गए निर्णयों में काफी प्रगति हुई है। मत्स्य विभाग के अंतर्गत 12 नवीन समितियों के गठन के साथ 51 समितियां गठित हो चुकी हैं। इससे मछुआ समुदाय को संगठित कर स्वरोजगार एवं आयवर्धन के अवसर सृजित हुए हैं। इसी प्रकार दुग्ध विभाग में जिला योजना के तहत दो नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया गया है जबकि तीन समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें फिर सक्रिय ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.