छपरा, दिसम्बर 2 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के गोदरेज व्यवसायी अमरेंद्र सिंह हत्याकांड को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक कातिलों तक नहीं पहुंच पाई है। मामले की धीमी पड़ती जांच से नाराज मृतक अमरेंद्र सिंह की पत्नी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कई बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें हत्याकांड को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए और व्यापक जनसंघर्ष शुरू करने का निर्णय लिया गया।लोगों ने कहा कि छह महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस प्रगति नहीं होना बेहद चिंताजनक है। मामले की पुन: उच्चस्तरीय जांच कराते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। 24 घंटे में 43 अभियुक्त गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.