लखनऊ, फरवरी 6 -- गोसाईगंज थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास शुक्रवार को रांग साइड से आ रहे युवक की बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक लगभग दस फुट तक घिसटती चली गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। हादसे के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। मृतक अजीत कुमार, गोसाईगंज के नवीं खेड़ा गांव का निवासी था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय अजीत अपने चचेरे भाई सनी (22) के साथ उदय पुर समेसी में आयोजित गोदभराई समारोह से किसान सर्विस लेन के रास्ते घर लौट रहा था। दोनों रांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.