बाराबंकी, फरवरी 1 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में गोतौना स्थिति बाबा गोसाई दास के आश्रम परिसर में रविवार को मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी ने फीता काट कर किया। मेला कमेटी ने अतिथियों एवं नाट्य कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मेले में प्रमुख रूप से दुख हरण सिंह, पवन कुमार सिंह, हरि बहादुर सिंह बब्बू, राजकुमार सोनी व रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...