मुंगेर, फरवरी 24 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। हेमजापुर थानाक्षेत्र के दुर्गापुर में रविवार की दोपहर गंगा में डूबे छात्र जय कुमार का 28 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है। सोमवार को गोताखोर के विलंब से पहुंचने के विरोध में ग्रामीणों ने दुर्गापुर के पास एनएच 80 को जाम कर दिया। इससे मुंगेर एवं लखीसराय के बीच दो घंटे तक वाहनों का परिचालन बाधित रहा। वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क जाम की सूचना मिलने पर धरहरा अंचलाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। शाम करीब चार बजे खगड़िया से गोताखोरों की टीम पहुंची और खोजबीन शुरू की। लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। स्थानीय ग्रामीण भी करीब छह- सात नावों से खोज में लगे रहे। ग्रामीण उदय सिंह ने प्रशासन से खोज तेज करने की मांग की। अंचलाधिकारी वीरेंद्र...