जौनपुर, जनवरी 2 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने बुधवार की रात गोरारी श्मशानघाट के पास से एक गोतस्कर को मय कारतूस तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अर्द्धरात्रि में वह उप निरीक्षक शैलेंद्र राय और पुलिस के साथ गश्त पर थे। गोरारी श्मशानघाट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी में उसके पास से मय कारतूस तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम हसनैन पुत्र हद्दीश निवासी लेदरही बताया। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध स्थानीय थाना समेत बीकापुर अयोध्या, शाहगंज, खुटहन थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...