गोंडा, दिसम्बर 10 -- गोंडा/नवाबगंज, हिटी। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज मे बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और बीईओ हेमलता त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक कल्पना तिवारी ने आए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम रुकसार प्राथमिक गोकुला से, 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम अमित यादव कंपोजिट तुरकौली से, 100 मीटर दौड़ बालिका में प्राथमिक विद्यालय रेहली से ज्योति, कबड्डी बालक और बालिका जूनियर में कंपोजिट निरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। बीईओ ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान रा...