गोंडा, फरवरी 11 -- गोंडा, संवाददाता। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का बुधवार से शहर में बने संकलन केंद्र जीआईसी से वितरण शुरू किया गया है। पहले दिन विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचायों ने कॉपियों की उठान की। प्रधानाचार्यों ने ले जाने से पहले कॉपियों के सेट की गिनती और मिलान भी किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह बताया कि हाईस्कूल की तीन लाख तेरह हजार तीन सौ दस उत्तर पुस्तिकाएं और इंटर की कुल एक लाख 99 हजार 868 कॉपियां पहुंची है। इनका माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश अनुसार वितरण शुरू करा दिया गया है। डीआईओएस डॉ. राम चंद्र ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के लिए तीन दिन का रोस्टर तैयार कराया गया है। हर दिन पचास केंद्रों की कॉपियां वितरित की जानी है। उन्होंन...