गोंडा, मार्च 7 -- गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदार का करीबी युवक उसके साथ काम करने वाले मजदूर की बेटी को भगा ले गया। मजदूर ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और पुलिस से किशोरी को बरामद किए जाने की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक वह मजदूर परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बड़ी बिल्डिंग बनवाने के काम में मजदूरी करता था। पीड़ित मजदूर ने बताया कि 6 मार्च को उनकी बेटी को ठेकेदार का करीबी युवक शादी करने की नियत से कहीं भगा ले गया। उन्होंने बेटी को रिश्तेदारी से लेकर अन्य जगह खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। नगर कोतवाल ने बताया मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.