गोंडा, अगस्त 28 -- गोंडा। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय कौरहे में बुधवार को बाल संसद का गठन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री पद के लिए अंशिका सिंह और नितेश शर्मा, अध्यक्ष पद के लिए सौरभ कुमार और चांदनी यादव ने नामांकन दाखिल किया। प्रधानमंत्री और अध्यक्ष पद के चुनाव में पीठासीन अधिकारी के रूप नुजहत फातिमा प्रथम मतदान अधिकारी आराध्या मिश्रा, अंशिका यादव, सूरज पासवान ने कार्य किया। प्रधानमंत्री पद पर अंशिका सिंह और अध्यक्ष पद पर चांदनी यादव चुने गये। दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शरद कुमार सिंह, सहायक अध्यापक आशुतोष द्विवेदी, इन्दे्श यादव, विजय कुमार, जनकराम वर्मा, राम अदालत वर्मा, कन्हैयालाल रहे। यह जानकारी प्रभारी चुनाव अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.