गोंडा, अगस्त 28 -- गोंडा, संवाददाता। शहर के सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।रैली के समापन पर महाविद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उमरा मेराज, अल्फिया शेख, मरियम खान, बुशरा, अफीफा, राधा, निशा यादव, गोल्डी मिश्रा, आदि छात्राओं ने आकर्षक एवं सुन्दर पोस्टर बनाया। रैली का अगुवाई एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. आनन्दिता रजत, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि द्विवेदी, कंचनलता पाडेय, सुनीता पांडेय, दिनेश श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.