गोंडा, मार्च 7 -- बालपुर। परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की बाइक एक दूसरे बाइक सवार से टकरा गई जिसमें बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह गोंडा की तरफ से बाइक पर सवार होकर थाना करनैलगंज अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी छात्र रौनक और संत कुमार बालपुर के पास स्थित हरि कृष्ण ओझा कालेज में हाई स्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा देने जा रहे थे। बालपुर स्थित कटरा मोड़ पर कटरा बाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार सनी से टकरा गये। दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि रौनक पुत्र हरिकेश तिवारी राजपुर का निवासी है जबकि दूसरा छात्र संत कुमार कोतवाली नगर के महादेवा सिकटिहवा का रहने वाला है। दूसरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.