गोंडा, फरवरी 3 -- गोण्डा। खरगूचांदपुर फीडर से जुड़े अहिरन पुरवा मजरे के पास तीन साल से टूटी हालत में खड़े सीमेंट के खम्भे पर एचटी लाइन दौड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली लाइन लगाए जाने के समय ही खम्भा बीच से टूटा हुआ था, बावजूद इसके उसी पर तार खींच दिए गए। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...