गोंडा, मई 15 -- मनकापुर। जीवन का भय दिखाकर दूसरे की जमीन हड़पने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। बताते चले कि भिटौरा गांव के मजरा हिंदू सिंह पुरवा में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की दीवार गिराने लगे। जब पीड़ित ने मना किया तो उसे मारा-पीटा। कोतवाल के निर्देश पर इस मामले में आरोपी जगनरायन पुत्र झिन्नू व रामकुमार उर्फ अमरेन्द्र पुत्र जगनरायन निवासी भिटौरा को एसआई प्रदीप सिंह सेंगर व हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.