गोंडा, फरवरी 3 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत माथेपुर की शान्ति पत्नी बेकारू चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप मंगलवार विपक्षी गौरव सिंह निवासी बेलभरिया बनकटवा आए और अपने खेत में गन्ना छीलने को उसे अपशब्द कहे। यही नहीं उसे मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...