गोंडा, फरवरी 3 -- गोण्डा। जिले के सभी किसान जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। इसके लिए किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। समय पर रजिस्ट्री कराने से किसान विभिन्न योजनाओं, अनुदान और सुविधाओं से वंचित होने से बच सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...