गोंडा, दिसम्बर 10 -- गोण्डा, संवाददाता। उद्यान विभाग परिसर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बुधवार को मण्डलीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों व प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रदर्शित नवाचारों और तकनीकों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों तक इन जानकारियों को सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए ताकि किसान आधुनिक कृषि का लाभ उठाकर अपनी उपज और आय में वृद्धि कर सकें। गोष्ठी के दौरान जनपद के प्रगतिशील किसानों को उनकी उत्कृष्ट कृषि उपलब्धियों, नवीन प्रयोगों तथा क्षेत्र में आदर्श स्थापित करने के लिए साल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिका...