गोंडा, फरवरी 23 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के सदाशिव बाजार में चोरों ने एक ही रात चार दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी व अन्य सामान पार कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यापारियों की शिकायत पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सदाशिव बाजार स्थित स्थानीय व्यापारी प्रशांत कुमार, मनोज तिवारी, राजकुमार गुप्ता, तौकीर खान और कृष्ण कुमार की दुकानें आमने-सामने हैं। सोमवार सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ितों के अनुसार प्रशांत कुमार की दुकान से मोबाइल फोन व करीब 10 हजार रुपये नकद, राजकुमार गुप्ता की दुकान से चांदी के गहने व लगभग 30 हजार रुपये नकद तथा तौकीर खान की दुकान से करीब ...