गोंडा, मार्च 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। विकास खंड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवार जहां आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी ग्रामीणों को एक अदद सड़क तक नसीब नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से शिकायत की है। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं था। संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से यह सड़क जर्जर हालत में पड़ी है, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली है। बरसात के दिनों में रास्ते पर चलना मुश्किल हो जाता है। कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार गांव के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.