गोंडा, दिसम्बर 10 -- वजीरगंज। अयोध्या गोंडा मार्ग पर झिलाही मोड़ मछली मंडी के पास बुधवार को गन्ना लेकर मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली का एक पहिया निकल जाने से ट्राली पलट गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी पर कार पर गन्ना गिरा गया। गनीमत रही कि सड़क पर अन्य कोई वाहन या राहगीर उसकी चपेट में नहीं आए जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दूसरी ट्रॉली पर गन्ना लदवा कर रास्ता खाली करवाया। प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रॉली पलटने से किसी को चोट नहीं आई है। किसी तरफ से कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.