लखनऊ, फरवरी 13 -- मेहनौन (गोंडा)। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा विसुही पुल निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया गया। सातवें दिन अनोखे तरीके से छात्रों ने विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा जो यात्री इस पुल से जा रहे थे उनका पहले बीमा किया गया और उनको बताया गया कि यह पुल 1912 में बना था। इसकी ईंटें नीचे से गिर चुकी है तो यह कभी भी पुल गिर सकता है तो आप लोग पहले राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के द्वारा अपना बीमा करवा लीजिए। इस बीमा में 20 लाख की जीवन बीमा किया गया है क्योंकि अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे हैं तो आप अपनी सुरक्षा स्वयं करें। सोनू मिश्रा ने बताया मैं यही का निवासी हूं। मैं प्रतिदिन इस पुल से आता जाता हूं पुल बहुत जर्जर है। मैंने बीमा करवा लिया है। सुधांशु त्रिपाठी ने कहा ...