गोड्डा, अगस्त 15 -- गोड्डा। आज जिला भर में धूम धाम के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झण्डा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा। सभी स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हैं। स्वतंत्रता दिवस-2025 के मुख्य समारोह की तैयारियां जिले में पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आज 15 अगस्त की सुबह 9:05 बजे श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह में 16 परेड टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आज सुबह 7:30 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 7:35 बजे उपायुक्त आवास के समीप भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर म...