गोड्डा, दिसम्बर 15 -- गोड्डा। गोड्डा जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था की मजबूती और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने वाहन दुर्घटनाओं, वाहन चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को समय-समय पर स्थान बदलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध शराब, कौरेक्स, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी में संलिप्त अड्डों पर लगातार छापामारी कर दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत...