गोड्डा, जून 18 -- गोड्डा। झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे गोड्डा के लोगों को मंगलवार सुबह बड़ी राहत मिली जब आसमान में घने बादल छा गए और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में यह बदलाव आम लोगों के लिए सुकूनदायक रहा। साथ ही किसानों के लिए यह एक शुभ संकेत लेकर आया है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से गोड्डा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास पहुंच गया था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। सुबह 8 बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जाती थी कि सड़कों पर निकालना मुश्किल हो जाता था। गर्म हवाओं और उमस से लोग परेशान थे। स्कूलों के खुलने के बाद छात्रों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार सुबह से ही आसमान में छाए बादलों और हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मानसून की आधिकारिक घोषणा: कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.