गोड्डा, नवम्बर 21 -- गोड्डा। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की बरामदगी को लेकर चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सूत्रों के अनुसार, 19 नवंबर की शाम गोढ़ी मिशन चौक के पास गश्ती दल वाहन चेकिंग अभियान चला रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक काला लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल को आते देखा। पुलिस बल को देख बाइक सवार अचानक घबरा गया और तेजी से मुड़ने की कोशिश में सड़क पर गिर पड़ा। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए युवक और मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया। जांच के दौरान जब पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध...