गोड्डा, अप्रैल 25 -- गोड्डा। गोड्डा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 40 डिग्री पार कर गया है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बच्चे, बुजुर्ग, मरीज को इस गर्मी में काफी परेशानी हो रहाई है। गुरुवार को सुबह 7:00 बजे से ही चिलचिलाती धूप और गर्म पछुवा हवाओं ने लोगों को घरों से निकालना मुश्किल कर दिया। दोपहर में शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और बहुत कम लोग ही बाहर नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि मंगलवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और लू की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान संथाल परगना के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी/...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.