गोड्डा, जनवरी 16 -- गोड्डा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर परजिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुशायरा कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गणतंत्र सप्ताह समारोह के मौके पर सप्ताह भर चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 1 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कवियों को आमंत्रित किया गया है। गोड्डा के ऐतिहासिक गणतंत्र मेले के मौके पर प्रतिवर्ष देश के नामचिन कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाती है। इस कार्यक्रम का गोडडा वासियों को इंतजार रहता है। बताया कि कवि सम्मेलन में मध्य प्रदेश के उज्जैन, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज,बनारस और कोलकाता आदि कविगण शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...