गोड्डा, फरवरी 22 -- गोड्डा जिला में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा, जनता शहर की सरकार बनाने के लिए मतदान करेगी। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं तथा सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। रविवार को सिकटिया स्थित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, में डिस्पैच सेंटर से दोनों निकाय क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर अपने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। अधिकारियों की निगरानी में मतपेटियां और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। मतदान कर्मियों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ प्रक्रिया संपन्न कराने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.