गोड्डा, मार्च 19 -- गोड्डा। गोड्डा नगर थाना परिसर में आज सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। यह आग महिला थाना के समीप लगी और आग इतनी भयावह थी कि थाने में जब्त 30 से अधिक बाइक और एक टाटा सफारी जलकर राख हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारणों से आग लगी होगी । आग लगने की सूचना के बाद नगर थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे । फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन जब्त वाहनों के जलने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.