गोड्डा, अप्रैल 27 -- गोड्डा। गोड्डा के पांडुबथान स्थित समाहरणालय परिसर में शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब एक कार में अचानक आग लग गई , जिस कारण कार के बगल में लगे 3 बाइक और एक स्कूटी भी जलकर पूरी तरह खाक हो गई । बताया जा रहा है की तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण ये आग लगी है । आग लगने की सूचना के बाद अग्निशमन को बुलाया गया । मौके पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पा लिया गया , लेकिन आग इतनी भयावह थी की एक स्विफ्ट डिजायर कार , दो बुलेट बाइक , एक होंडा शाइन और एक स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गया । इस आगजनी की घटना से पूरे समाहरणालय परिसर में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया था । लोग अपने कार्यालय से निकलकर आगजनी की भयावह तस्वीर देख रहे थे । ये घटना दोपहर 2 बजे के करीब की बताई जा रही है , जब तेज धुप और तापमान 40 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.