भागलपुर, मई 15 -- कहलगांव(भागलपुर), निज प्रतिनिधि। सनोखर थाना क्षेत्र की सिलहन खजुरिया पंचायत अंतर्गत बेलडीहा गांव में बुधवार की सुबह ई-रिक्शा पलटने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला के मेहरामा थाना क्षेत्र के गंगाधर दास की 10 वर्षीय पुत्री अनुप्रिया के रूप में हुई। बच्ची बेलडीहा निवासी निरंजन दास की नतिनी थी, जो कुछ दिनों के लिए अपनी नानी के यहां आई हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कचरा उठाने के लिए एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ी की गयी थी। चालक गांव से कचरा एकत्र कर उसे वाहन में डाल रहा था। चाबी गाड़ी में ही लगी हुई थी। इसी दौरान पास में खेल रही बच्ची उत्सुकतावश ई-रिक्शा पर चढ़ गई और गलती से एक्सीलेटर दबा दिया। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और बच्ची उसी के नीचे दब ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.