रांची, जुलाई 27 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने प्रेस बयान जारी कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे का यह बयान कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के विचारों पर नहीं चलते, केवल एक व्यक्तिगत राय नहीं, बल्कि भाजपा की असली सोच का खुला कबूलनामा है। खत्री ने कहा कि यह वही भाजपा है, जिसने संसद में नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त कहने वालों को बचाया और आज उनके सांसद खुलेआम कह रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी के विचारों पर नहीं चलते। इससे बड़ा विचारधारा का पर्दाफाश और क्या होगा? महात्मा गांधी ने इस देश को सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक संवाद की राह दिखाई थी। अगर देश के प्रधानमंत्री उस राह पर नहीं चल रहे हैं, तो सवाल उठता है कि फिर वो किस रास्ते पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.