बागपत, फरवरी 7 -- रमाला। गोडविन कॉलेज, किरठल में आज रविवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा। शनिवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। रजत जयंती के अवसर पर संस्थान की 25 वर्षों की शैक्षिक यात्रा, अनुशासन और गुणवत्ता आधारित शिक्षा प्रणाली को मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। कालेज के प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि राज्यपाल की उपस्थिति से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद डा. राजकुमार सांगवान, वन पर्यावरण-जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक छपरौली डा. अजय कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, प्रसिद्ध गायिका एवं लोक कलाकार रानी रमन के अलावा डीए...