मेरठ, अगस्त 11 -- सरूरपुर गांव गोटका में नवनिर्मित गोपाल अखाड़े का रविवार को ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीण, पहलवान और खेल प्रेमी मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि अखाड़ा गांव के युवाओं को पारंपरिक कुश्ती और शारीरिक व्यायाम का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ अनुशासन और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कोच शोभित व दीपक पहलवान ने कहा कि पहले गांव में कुश्ती का अभ्यास करने के लिए उचित स्थान की कमी थी। अब नवनिर्मित अखाड़े से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। गांव में खिलाड़ियों को तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान अखाड़ा समिति के सदस्य अंकित, प्रशांत, मोहित पंवार, अनुज पंवार, कपिल पंवार, पहलवान निशांत, कार्तिक, विशाल, वंश, चिराग, विवेक, लक्ष्य ग्रामीण कपिल पारसी, राजकुमार प्रधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.