पिथौरागढ़, मार्च 5 -- सीमांत में बदहाल स्वास्थ्य सेवा का खामियाजा एक और व्यक्ति को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। थल गैस सर्विस में बतौर प्रबंधक कार्यरत हेमचंद्र पंत(50) पुत्र मुरलीधर पंत को गोचर अस्पताल में इलाज नहीं मिला। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था,रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मुनस्यारी निवासी गैस प्रबंधक पंत यहां बीते दो साल से अपनी सेवा दे रहे थे। वह यहां अकेले किराए के कमरे में रहते थे। बुधवार दस बजे तक भी उनके कार्यालय न पहुंचने पर साथी कर्मचारी उनके कमरे में पहुंचे, लेकिन कई देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। एसआई विनादे भट्ट और एसआई दिनेश शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़ा तो पंत बिस्तर में अचेत अवस्था में पड़े हुए मिलें। पुलिस कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.