देवघर, जनवरी 31 -- सारठ, प्रतिनिधि। अंचल के कैराबांक पंचायत के मुंडा गांव के ग्राम प्रधान गोमस हांसदा ने गांव के ही गोचर जमीन पर लगे हरे भरे पेड़ को काटने की शिकायत अंचलाधिकारी से की है। दर्ज शिकायत में जिक्र किया है कि मुंडा मोजा के गोचर जमीन दाग नंबर1230 में लगे कुरुम पेड़ लगा था, जो शुक्रवार को कटा मिला। गांव के लोगों से पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा एक लकड़ी व्यापारी के पास उक्त पेड़ बेच दी गयी थी। देर रात व्यापारी द्वारा पेड़ काटकर ले जायी गयी। उससे गांव की प्राकृतिक संपदा का नुकसान हुआ है। उन्होंने अंचलाधिकारी व पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...