कटिहार, फरवरी 2 -- मनिहारी नि स रविवार को वन पर्यावरण सह सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने गोगा झील का एक छोर से दूसरे छोर तक भ्रमण कर पूरी भौगोलिक स्थिति को गंभीरतापूर्वक देखा। मंत्री के साथ मौजूद डीएफओ एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से झील की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने अधिकारियो से लंबित योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए मंत्री ने झील के किनारे प्रस्तावित पांच हजार पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए एक पौधा रोपन किये। मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि गोगा बिल झील का पहला दौरा है। यहां पर्यटन तथा पर्यावरण संरक्षण की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास रहेगा कि झील...