कटिहार, जनवरी 2 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी शिखर चौधरी कटिहार के द्वारा नव वर्ष के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कटिहार जिला अंतर्गत मनिहारी अनुमंडल में स्थित भारत का 94वां और बिहार का छठा रामसर स्थल गोगाबिल झील का निरीक्षण किया। साथ ही गंगा नदी के किनारे मनिहारी घाट एवं मनिहारी प्रखंड के अंतर्गत पीर मजार, मनिहारी सहित अन्य संभावित भीड़ एकत्र होने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, मनिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मनिहारी तथा संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को नव वर्ष उत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि नव ...