शामली, फरवरी 18 -- जनपद में छठे नेशनल हाईवे बनने की बुनियाद रखने जाने का रास्ता साफ हो गया है। शामली- गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की डीपीआर तैयार हो गयी है। 35 करोड़ की लागत से बनने वाला यह एक्सप्रेसवे 22 जनपदों से होकर गुजरेंगा। मुजफ्फरनगर से होता हुआ यह शामली जनपद में भैँसानी इस्लापुर से होता हुआ गोगवान जलालापुर में पहले से बने दो नेशनल हाईवे से जुड़ेगा। शामली जनपद वेस्ट यूपी का एक ऐसा जनपद है जिससे पांच नेशनल हाईवे दिल्ली देहारादून एक्सप्रेसवे, शामली- अंबाला, मेरठ करनाल, पानीपत खटीमा और दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे गुजर रहे है। जबकि अब छटे शामली- गोरखपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। लगभग साढ़े सात सौ किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे 22 जनपदों से होकर गुजरेगा। इसमें भूमि अधिग्रहरण की तैयारियां शुरू हो गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.