खगडि़या, जुलाई 9 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन का करोड़ो रुपए की लागत से निर्माण किया गया, लेकिन डॉक्टर की उपलब्धता की घोर कमी और संसाधन का अभाव से मरीजो का समुचित इलाज संभव नही हो पा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना नहीं होने से स्वास्थ्य सुविधा नही मिल रहा है। अस्पताल में मात्र सात डॉक्टर की पोस्टिंग है। जबकि अनुमंडल क्षेत्र की लगभग चार लाख की आबादी इस अस्पताल से जुड़ी हुई है। डॉक्टरों की कमी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में रोड़ा बन रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी मरीजों को अब भी निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। अनुमंडलीय अस्पताल से लेकर एपीएचसी तक डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.