खगडि़या, फरवरी 23 -- गोगरी, एक संवाददाता। जिले के गोगरी व परबत्ता में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को कराया गया। इस दौरान गोगरी प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए मायाराम मंडल व परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुबोध साह निर्विरोध निर्वाचित किए गए। दोनों प्रखंड अध्यक्षों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद जदयू के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने बधाई दी है। जानकारी के अनुसार गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला स्थित सामुदायिक भवन सह विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव की प्रक्रिया शुरु की गई। प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ कौशल कुमार रवि तथा गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि इस बीच पार्टी पदाधिकारियों ने आपसी चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.