खगडि़या, फरवरी 23 -- गोगरी, एक प्रतिनिधि जदयू के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला स्थित सामुदायिक भवन सह विवाह भवन में प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ कौशल कुमार रवि तथा गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंत ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि बाद में आपसी सहमति बनने के उपरांत डॉ रवि और अशोक पंत ने अपना-अपना नामांकन वापस ले लिया। परिणामस्वरूप मायाराम मंडल एकमात्र प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रह गए और उन्हें निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। निर्वाचन की औपचारिक घोषणा प्रखंड निर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.