खगडि़या, जुलाई 22 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखड अंतर्गत मैरा से गौछारी जाने वाली पक्की सड़क जर्जर हो गई है। प्रत्येक दिन सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन जर्जर सड़क से आवागमन में जान को खतरा बना रहता है। गोगरी प्रखंड सर्किल नम्बर के छह पंचायतों के लोगो ने उक्त सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की है। जर्जर सड़क से आवाजाही में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जर्जर सड़क की मरम्मत कराने में विभाग उदासीन बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि मैरा से गौछारी जाने वाली पक्की सड़क का निर्माण होने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा। उक्त सड़क की लंबाई लगभग नौ किलोमीटर है। जो सड़क आरईओ विभाग के अधीनस्थ है, लेकिन सड़क की मरम्मत या निर्माण नही किए जाने से सर्किल नंबर के पंचायत पौरा, बलतारा एवं मैरा के लोगों को लंबी दूरी तय कर करना पड़ती है। सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.