खगडि़या, मार्च 8 -- गोगरी । एक संवाददाता मैरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशबन्नी में शुक्रवार को वाकिंग पथ सह उद्यान का उद्घाटन गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार पंत ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रखंड के प्रत्येक स्कूल में सौंदर्यीकरण के लिए उद्यान तथा वाकिंग पथ का निर्माण कराया जाएगा। जिससे बच्चों को चलने फिरने में परेशनी नही हो। मैरा पंचायत समिति सदस्य चंदर सदा द्वारा मैरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशबन्नी में वाकिंग पथ सह उद्यान का निर्माण कराया गया है। मौके पर गोगरी बीडीओ राजा राम पंडित, पंसस मनीष कुमार, मुखिया सूर्यनारायण मंडल, पंस प्रतिनिधि चंदेश्वरी यादव, मैरा सरपंच प्रतिनिधि दीपक सिंह, बबलू यादव, संपत यादव, राकेश सिंह, ध्रुव मुनि, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.