खगडि़या, अगस्त 7 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नम्बर-12 में लाखों की लागत से लगाया गया नल जल योजना दम तोड़ने के कगार पर पहुंच रहा है। कई माह से वार्ड में नल का जल की आपूर्ति बाधित बना हुआ है, लेकिन नगर प्रशासन नल जल योजना को दुरुस्त करने की कोई पहल नही कर रहे है। वार्ड के लोगो ने बताया कि नल का जल की सप्लाई जब शुरू हुई थी तो उम्मीद थी कि अब आयरनयुक्त पानी पीने से निजात मिलेगी, लेकिन शहरवासियों के मंसूबे पर पानी फिरने लगा है। बताया गया कि वार्ड 12 में लगे जल मीनार टावर में हमेशा कुछ ना कुछ तकनीकी खराबी रहता था जिसके कारण नियमित पानी की सप्लाई नही हो पाता था। कभी बिजली बाधित की समस्या रहती थी तो कभी तकनीकी गरबड़ी के कारण नल का जल की सप्लाई नियमित नही होती थी। अप्रैल माह से नल जल की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित बना हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.